क्या मौनी रॉय ने कर ली है सगाई? इस वीडियो के बाद लगाए जा रहे कयास

रविवार, 9 अगस्त 2020 (15:48 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। मौनी रॉय इन दिनों लंदन में समय बिता रही हैं। लंदन में मौनी अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।

 
इस वीडियो में मौनी रॉय की रिंग फिंगर में एक बड़ी सी डायमंड अंगूठी नजर आ रही है। वीडियो में मौनी रॉय अपनी इस अंगूठी को काफी फ्लॉन्ट भी कर रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि मौनी रॉय ने गुपचुप सगाई कर ली है।
 
हालांकि अब सही में मौनी रॉय ने सगाई की है या नहीं यह तो वही बता सकती हैं। मालूम हो कि सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ के एक्टर मोहित रैना संग मौनी रॉय के अफेयर के चर्चे काफी हुए थे। दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की। बाद में खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। 
 
वहीं फिल्म ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी संग भी मौनी रॉय के अफेयर के चर्चे छाए रहते हैं। बता दें कि मौनी रॉय अपने फैशन और नए लुक के कारण इंटरनेट की सनसनी बनी रहती हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी