मौनी रॉय को मिली एक और फिल्म... रणबीर कपूर से लेंगी टक्कर

छोटे परदे की अत्यंत लोकप्रिय अभिनेत्री मौनी रॉय अब बड़े परदे पर भी व्यस्त होती जा रही हैं। टीवी पर 'नागिन' बन उन्होंने करोड़ों दर्शकों का दिल जीता हैं। इस समय वे अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' नामक फिल्म कर रही हैं जिसमें वे अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका अदा कर रही हैं। 
 
इस फिल्म के साथ मौनी को एक और फिल्म मिल गई है। खबर है कि अयान मुखर्जी ने अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए मौनी को साइन किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं और यह सुपरहीरो ड्रामा है। 
 
सूत्रों के अनुसार मौनी फिल्म में खलनायिका के रूप में दिखाई देंगी। उनका रोल चुनौतीपूर्ण है। वे खलनायिका बन रणबीर कपूर से टक्कर लेंगी। फिल्म के निर्देशक अयान, मौनी से बेहद प्रभावित हैं। 'ब्रह्मास्त्र' 15 अगस्त 2019 को प्रदर्शित होगी।  
 
मौनी को सलमान खान भी बेहद पसंद करते हैं। बिग बॉस के सेट पर मौनी कई बार नजर आ चुकी हैं। सलमान भी मौनी को लेकर एक फिल्म की योजना बना रहे हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी