जैकलीन फर्नांडिस की मदद से खुश हुई मुंबई पुलिस, ट्वीट कर कही यह बात

रविवार, 23 मई 2021 (17:39 IST)
कोरोना काल में कई सेलेब्स दिल खोलकर मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी संकट की इस घड़ी में हरसंभव सहायता कर रही हैं। एक्ट्रेस ने फ्रंडलाइन वॉरियर्स के लिए बहुत ही सराहनीय काम किया है। उन्होंने मुंबई पुलिस को सेफ्टी गार्ड्स और रेनकोट मुहैया कराई है। 

 
अब मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस को अपनी तरफ से धन्यवाद दिया है। जिसके बाद एक्ट्रेस बेहद खुश हैं। मुंबई पुलिस ने अपने इस खास ट्वीट में लिखा, 'अब जून दस्तक देने वाला है, जहां मुंबई में वर्षा शुरू होने वाली है। 
 
उन्होंने लिखा, हम अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस को शुक्रिया कहना चाहते हैं। जिन्होंने हमें रेनकोट और अन्य सुरक्षा गार्ड भेजे हैं। एक्ट्रेस की योलो फाउंडेशन ने बहुत ही अच्छा काम किया है। ये हमें अपनी पर्सनल सेफ्टी में बहुत काम आने वाली है।
 
जैकलीन फर्नांडीस शुरुआत से ही लोगों के लिए काम कर रही हैं। जहां पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस कई गैर सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर लोगों की मदद कर रही है। हाल ही में उन्होंने मुंबई की रोटी बैंक के साथ मिलकर 1 लाख से ज्यादा लोगों तक खाना पहुंचाने का काम किया है।
 
जैकलीन ने पुणे पुलिस की तरफ भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया था। एक्ट्रेस लगातार सलमान खान के NGO बीइंग ह्युमन के साथ मिलकर भी ऐसे काम पहले भी कर चुकी हैं। जहां वो पिछले साल सलमान के साथ मिलकर भी लोगों के लिए काम कर रही थीं।
 
जैकलीन फर्नांडिस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ 'राम सेतु' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह सर्कस, भूत पुलिस, किक 2 और बच्चन पांडे में भी नजर आएंगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी