ब्लैक मोनोकिनी में नेहा धूपिया ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पूल किनारे रिलैक्स करती आईं नजर

शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (14:14 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। नेहा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय क रही हैं। प्रेग्नेंसी पीरियड में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। 

 
हाल ही में नेहा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में नेहा धूपिया ब्लैक मोनोकिनी पहने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। 
 
तस्वीरों में नेहा धूपिया पूल किनारे चिल करनी दिख रही हैं। उनके बाल खुले है और वे गॉगल लगाए नजर आ रही है। तस्वीरों में नेहा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है।
 
नेहा की इन तस्वीरों पर फैंस और सेलेब्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें हॉट मॉम कहा रहा है तो कोई गॉर्जियस, फेब बता रहा है। 
 
बता दें कि नेहा धूपिया ने साल 2018 में एक्टर अगंद बेदी से शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही खबर आई थी कि नेहा धूपिया प्रेग्नेंट है। लेकिन कपल ने हमेशा इस बात को नकारा। हालांकि जब नेहा का बेबी बंप दिखने लगा तो उन्होंने यह बात मानी कि वे शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी