पति अंगद बेदी संग मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहीं नेहा धूपिया, शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीरें

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 (15:27 IST)
कोरोना की वजह से अपने-अपने घरों में बंद लोग अब बाहर निकलने लगे हैं। वहीं कई बॉलीवुड सितारें भी वेकेशन मनाने निकल पड़े हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी अपने पति अंगद बेदी संग मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं।

 
नेहा धूपिया इस वेकेशन की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में नेहा ने अपनी कुछ हॉट बिकिनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। इन नई तस्वीरों में नेहा पूल में लेटकर धूप का मजा लेती दिख रही हैं। 
 
तस्वीरों में नेहा धूपिया पिंक कलर की पोलका डोट्स बिकिन में स्विमिंग पूल में चिल करती नजर आ रही हैं। वह हर तस्वीर में अलग-अलग पोज़ देती दिख रही हैं।


इससे पहले नेहा धूपिया ने अंगद बेदी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में नेहा धूपिया ने अपने हेट से चेहरा छुपा रखा था। 
 
नेहा धूपिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह टॉक शो 'नो फिल्टर नेहा' को होस्ट करती हैं। उन्हें आखिरी बार प्रियंका बनर्जी की शॉर्ट फिल्म देवी में देखा गया था।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी