नेहा धूपिया ने बताया कि उन्हें बेबी गर्ल चाहिए या बॉय!

बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 (11:46 IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी अपने घर आने वाले नन्हे मेहमान के लिए काफी उत्साहित है। नेहा अपनी प्रेगनेंसी खूब इंजॉय कर रही है। हाल ही में नेहा ने अपने पति के साथ मिलकर बेबी शॉवर पार्टी प्लान की थी।
 
नेहा से जब एक इंटरव्यू पूछा गया कि उन्हें बेबी ब्वॉय चाहिए या गर्ल तो नेहा ने कहा कि मुझे हेल्दी बच्चा चाहिए, अंगद हमेशा कहते हैं कि उन्हें गोल्ड मेडलिस्ट चाहिए।
 
नेहा ने आगे कहा कि हम दोनों की इच्छा थी कि हम दोनों फिल्मों में आने से पहले एथलीट बनें। अब हम चाहते हैं कि हमारा बच्चा ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीते। नेहा ने कहा कि उनके पति अंगद को शायद बेबी गर्ल चाहते हैं। नेहा धूपिया के बेबी शॉवर पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थी।
 
शादी के तुरंत बाद नेहा के मां बनने की खबर पर काफी कुछ कहा गया था। कुछ लोगों ने यह तक कह दिया था कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेट हो गई थी जिसके बाद उन्होंने आनन-फानन में अंगद से शादी की। 
 
नेहा ने अंगद के साथ इसी साल 10 मई को अचानक से शादी करके सबको हैरान कर दिया था। नेहा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हेलिकॉप्टर ईला में अहम किरदार में नजर आई हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी