भाभीजी घर पर हैं कि अनिता ने जिम में दिखाया हैरान कर देने वाला दमखम

बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (16:00 IST)
लोकप्रिय टीवी शो भाभीजी घर पर हैं में नेहा पेंडसे को अनिता विभूति नारायण मिश्रा के रोल में देखा और सराहा जा रहा है। इसके जरिये नेहा की पहचान घर-घर में हो गई है। 
 
नेहा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। 
 

 
भले ही नेहा दुबली-पतली हों, लेकिन जिस तरह का दमखम उन्होंने जिम में दिखाया है वो हैरान कर देने वाला है। नेहा ने इस वीडियो के साथ लिखा है कि लाइफस्टाइल में बदलाव के लिए विशेषज्ञ की मदद जरूरी है। प्रदीप भाटिया को मेरा दोस्त और कोच होने के लिए धन्यवाद। 
 
नेहा के फैंस इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं जो उनके कमेंट्स से भी जाहिर होता है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी