आदर जैन की एडवेंचर कॉमेडी फिल्म 'हैलो चार्ली' का नया गाना 'वन टू वन टू' हुआ रिलीज

शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (14:42 IST)
जैकी श्रॉफ-आदर जैन अभिनीत एडवेंचर कॉमेडी 'हैलो चार्ली' का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया है। पंकज सारस्वत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्लोका पंडित, एलनाज नौरोजी, राजपाल यादव, दर्शन जरीवाला, गिरीश कुलकर्णी और भरत गणेशपुर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

 
अब दर्शकों की उत्सुकता को बरकरार रखते हुए, अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी एडवेंचर कॉमेडी फिल्म 'हैलो चार्ली' से जोश और उत्साह से भरा गाना लॉन्च कर दिया है। 'वन टू वन टू' गाने में चार्ली (आदर जैन का किरदार) और टोटो (गोरिल्ला) के बीच की केमिस्ट्री और उनकी गहरी दोस्ती की झलक देखने मिल रही है। 
 
इस गाने को वायु ने लिखा और नक्श अजीजी ने आवाज दी है, जिसकी कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की है और इसे तनिष्क बागची ने कम्पोज किया है। इस गाने में जैन और टोटो को दिखाया गया है, जो आपको बेहतरीन शानदार डांस मूव्स दिखाते हुए नज़र आएंगे। इस सॉन्ग की जबरदस्त एनर्जी और बेहतरीन धुन आपको थिरकने पर मजबूर कर देगी और आपको एक नई ताज़गी का एहसास होगा।
 
इस सॉन्ग के बारे में बताते हुए तनिष्क बागची ने कहा, हैलो चार्ली के कास्ट और क्रू के साथ काम करने का अनुभव वाकई बेहद मज़ेदार था। जब मुझे गाने के सिचुएशन के बारे में बताया गया, तो मैं बेहद रोमांचित महसूस कर रहा था क्योंकि इस गाने में फिल्म के मूड और वाइब को सामने लाने के साथ-साथ एक इंसान और एक गोरिल्ला के बीच की मनोरंजक हरकतों को भी दिखाना था। 
 
उन्होंने कहा, इस हिलेरियस सॉन्ग को वायु ने बेहतरीन अंदाज़ में लिखा है, जो मन में उमंग जगाने वाली धुन के लिए एकदम सही है। 'वन टू वन टू' सॉन्ग मेरे दिल के बेहद करीब है और मुझे उम्मीद है कि यह हमारे दर्शकों के लिए भी काफी स्पेशल सॉन्ग बन जाएगा।
 
‘हैलो चार्ली' एक एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें छोटे से शहर का एक भोला-भाला नौजवान (चार्ली) एक गोरिल्ले (टोटो) को मुंबई से दीव तक ले जाता है। इस सफर के दौरान कई बार ऐसी परिस्थितियां सामने आती हैं, जिनके बारे में चार्ली ने सोचा भी नहीं था। इस फिल्म की कहानी बिल्कुल रोलर-कोस्टर राइड की तरह है, जिसमें कलाकारों के शानदार प्रदर्शन को देखकर दर्शकों को बेहद मज़ा आएगा। 
 
पंकज सारस्वत के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'हैलो चार्ली' के प्रोड्यूसर एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख़्तर हैं, जिसका ग्लोबल प्रीमियर 9 अप्रैल, 2021 को दुनिया के 240 देशों में सिर्फ अमेजन प्राइम वीडियो पर आयोजित होगा।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी