नई 'रामायण' का बजट होगा 400 करोड़ रुपए, दीपिका-रितिक को कास्ट करने पर नितेश तिवारी ने कही यह बात

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (19:34 IST)
कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से सभी टीवी शो और फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। जिसके कारण दूरदर्शन पर एक बार फिर रामायण का री-टेलिकास्ट किया जा रहा है। इस शो ने टीआरपी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिसके बाद एक बार फिर नई रामायण चर्चा में आ गई है।

 
निर्देशक नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर मधु मंटेना के साथ मिलकर 'रामायण' पर फिल्म बनाने वाले हैं। इसकी चर्चा बीते साल से ही हो रही है। लॉकडाउन होने की वजह से नितेश इन दिनों अपने बहुप्रतिक्षित प्रोजेक्ट रामायण पर डिटेल में काम पूरा कर रहे हैं। वो भी वीडियो के सहारे अपनी टीम को जोड़ते हुए। 

ALSO READ: कोरोना वायरस लॉकडाउन : मंदना करीमी को ईरान में फंसे परिवार की सता रही चिंता
 
खबरों के अनुसार नितेश ने बताया कि 'जैसे ही मुझे ये एहसास हुआ कि लॉकडाउन काफी समय तक चलेगा तो मैंने मेरे राइटर्स के साथ मिलकर इसपर काम शुरू कर दिया। हम फेसटाइम के जरिए इसकी स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं।'

नितेश ने कहा कि विजुअल इफेक्ट काफी होने से इसका बजट 400 करोड़ के करीब का हो सकता है। रामायण की विशेषता को विजुअल से दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया, अभी तक रामायण के 300 से अधिक वर्जन पर काम हुआ है। लेखक की टीम इस पर बीते तीन साल से काम कर रही है। इसकी शुरुआत वाल्मीकि रामायण से होगी।

वहीं बीते कई दिनों से रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण के नाम को रामायण के राम और सीता के लिए कास्ट किए जाने की खबर पर नितेश का कहना है कि इस संबंध में निर्माता बताएंगे। वह इस पर अभी कुछ कह नहीं सकते हैं।
 
इस फिल्म को मधु मंतेना के साथ अल्लु अर्जुन और नमिल मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसके निर्देशन की जिम्मेदारी नितेश के साथ-साथ रवि उद्यावर के पास भी है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी