नोरा फतेही ने हासिल की यह खास उपलब्धि, इस लिस्ट में जगह बनाने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं

शुक्रवार, 2 सितम्बर 2022 (16:51 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपनी डांसिंग से एक अलग ही पहचान बनाई है। नोरा की फैन फॉलोइंग देश से लेकर विदेशों तक फैली हुई है। वहीं अब नोरा फतेही ने एक खास उपलब्धि हासिल की है। एक्ट्रेस फ्रांस में इंस्टाग्राम पर टॉप म्यूजिक इन्फ्लूएंसर्स की लिस्ट में शामिल हो गई है। 

 
नोरा फतेही का नाम उस लिस्ट में जुड़ा है, जिसमें बियोंसे और ट्रैविस स्कॉट जैसे दिग्गज शामिल हैं। इस लिस्ट में नोरा फतेही बेयोंसे के बाद चौथे स्थान पर आई हैं और ट्रैविस स्कॉट दूसरे नंबर पर हैं। 
 
नोरा अपनी हालिया सिंगल 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' की सफलता के साथ विदेश में भी सबसे अधिक प्रभावशाली और पॉपुलर आर्टिस्ट के रूप में अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं। इस उपलब्धि के साथ नोरा दुनिया के सबसे फेमस आर्टिस्ट्स की लिस्ट में जगह बनाने वाली पहली बॉलीवुड स्टार बनी हैं।
 
नोरा फतेही ने हमेशा क्रॉस कल्चर का प्रतिनिधित्व किया है। डर्टी लिटिल सीक्रेट इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यह गाना दुनिया भर में 2022 का समर एंथम बन गया है। नोरा के इस सक्सेस से फैंस काफी खुश हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी