Nora Fatehi का वल्गर डांस देख नाराज हुए यूजर्स, बोले- नेशनल टीवी पर ऐसे कौन नाचता है

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (12:15 IST)
Nora Fatehi Vulgar Dance: नोरा फतेही ने अपनी डांसिंग से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। वह अपने डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत लेती हैं। डांस रियलिटी शो में भाग लेने से डांस शो का जज बनने तक नोरा ने एक लंबा सफर तय किया है। वह बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने आइटम नंबर से आग लगा देती हैं। 
 
नोरा फतेही ने हाल ही में डांस शो 'डांस प्लस प्रो' में बतौर स्पेशल गेस्ट शिरकत की। इस शो के मंच पर नोरा ने रिवीलिंग ड्रेस पहने अपने गाने 'नाच मेरी रानी' पर डांस भी किया। लेकिन नोरा का डांस देख यूजर्स नाराज हो गए हैं। वह इस वल्गर बता रहे हैं। 
 
दरअसल, नोरा फतेही ने ग्रे कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने सिजलिंग अंदाज में डांस करती दिख रही हैं। दौरान वह अपने ऊपर बोतल से पानी भी डाल रही है। नोरा के ऐसा डांस देखकर दर्शकों के साथ जज भी शॉकिंग एक्सप्रेशंस देते नजर आए। 

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
नोरा का ये बोल्ड मूव्स लोगों को हैरान कर रहा है। यूजर्स का कहना है कि नोरा फतेही की परफॉर्मेंस फैमिली शो के लिए वल्गर थी। एक यूजर ने लिखा, 'स्वीकार्य नहीं, हर जगह हर चीज़ को कामुक नहीं बनाया जा सकता।' एक अन्य ने लिखा, 'नेशनल टीवी पर ऐसे कौन नाचता है।' 
 
बता दें कि नोरा फतेही ने अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई है।  नोरा ने फिल्म 'रोर: टाइगर ऑफ द सुंदरबन' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी