डब्बू रतनानी के लिए पलक तिवारी ने पहनी हद से ज्यादा शॉर्ट ड्रेस, बोल्ड अंदाज में दिए पोज

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (15:19 IST)
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। पलक अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड अदाओं से इंटरनेट का तापमान बढ़ा देती हैं। 

 
हाल ही में पलक तिवारी ने सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के लिए एक बोल्ड फोटोशूट करवाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पलक शॉर्ट ड्रेस पहने ग्लैमरस अंदाज में जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। 
 
वीडियो में पलक तिवारी हद से ज्यादा रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने दिख रही हैं। वह कभी अपने बालों से खेलती तो कभी इठलाती नजर आ रही हैं। पलक का यह बोल्ड अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
 
इससे पहले भी कई बार पलक अपना अपना सिजलिंग अंदाज फैंस को दिखा चुकी हैं। चाहे वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल पलक हर आउटफिट में कमाल की लगती हैं। 
 
पलक जल्द ही फिल्म 'रोजी' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वह इन दिनों कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं। हाल ही में पलक हार्डी संधू के साथ 'बिजली बिजली' गाने में दिखी थीं।
Edited by : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी