ULLU की Palang Tod पलंगतोड़ सीरिज की नई कहानी Caretaker 2 : मरीज और केयरटेकर का प्यार

मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021 (11:19 IST)
ULLU पर पलंगतोड़ PalangTod सीरिज काफी लोकप्रिय है। इस सीरिज में नई कहानी केयरटेकर 2 पार्ट 1 (Caretaker 2) 29  अक्टोबर को ULLU एप पर स्ट्रीमिंग होगी। PalangTod सीरिज की अगली कहानी का दर्शक बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।

 
आयुष एक नौजवान लड़का है जो बाइक चलाते समय भी मोबाइल चेक करता रहता है। ऐसे ही एक दिन बाइक चलाते समय उसका ध्यान मोबाइल पर था और उसकी बाइक एक कार से टकरा जाती है। उसे बहुत चोट लगती है और डॉक्टर उसे बिस्तर पर आराम की सलाह देते हैं। आयुष रोजमर्रा काम करने में भी असमर्थ है। आयुष की यह हालत देख उसकी मां एक केयर टेकर ढूंढती है और तलाश शनाया पर खत्म होती है। 
 
शनाया युवा होने के साथ-साथ खूबसूरत भी है। वह आयुष का पूरा ध्यान रखती है। उसे नहलाती है। उसे खाना खिलाती है। समय पर दवाई देती है। आयुष धीरे-धीरे ठीक होने लगता है लेकिन शनाया को पसंद भी करने लगता है। दोनों की नजदीकियां दिन पर दिन बढ़ती जाती है। एक दिन आयुष को डॉक्टर चेक करते हैं और कहते हैं कि शनाया को देखभाल की जरूरत नहीं है। अब इस रिश्ते का क्या होगा देखिए उल्लू एप पर पलंगतोड़ सीरिज में केयरटेकर 2 का पार्ट 1।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी