वीडियो में पारस कहते हैं, आपके 8वें भाव में चंद्र, बुध और केतु बैठे हुए हैं। चंद्र और केतु का कॉम्बिनेशन सबसे बुरा होता है। 8वां भाव नुकसान, अचानक मृत्यु, फेम, छुपे रहस्य और तांत्रिक चीजों से जुड़ा होता होता है। आपके लिए चंद्र और केतु का बुरा तो है ही और साथ में बैठा है बुध। यह चिंता और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं को दर्शाता है।
उस समय तो पारस छाबड़ा की भविष्यवाणी को सभी ने हल्के में लिया था, लेकिन अब यह सच साबित हो गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसकी जमकर चर्चा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पारस छाबड़ा भविष्यवक्ता भी है, हमें नहीं पता था।'