परिणीति होंगी आयुष्मान की 'मेरी प्यारी बिंदू'

1968 में प्रदर्शित हुई 'पड़ोसन' के सारे गाने हिट हुए, उनमें से एक था 'मेरी प्यारी बिंदू' और अब यह यश राज फिल्म्स की नई फिल्म का शीर्षक है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। 
 
'किल दिल' सहित कुछ फिल्मों की असफलता के बाद परि‍णीति निराश हो गई थीं। उन्होंने ब्रेक लिया। वजन कम किया। कैमरे का सामना करने के लिए वे फिर तैयार हैं। आयुष्मान और परिणीति पहली बार साथ काम करेंगे। 
 
यश राज फिल्म्स ने 'मेरी प्यारी बिंदू' की घोषणा अनोखे अंदाज में की। उन्होंने यू ट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें परिणीति अपने नए स्लिम अवतार में फिल्म की घोषणा कर रही हैं। 
 
परिणीति ने कुछ लाइनें भी गुनगुनाई। उन्होंने यह भी कहा कि वे फिल्म में गाने भी गाएंगी। आयुष्मान भी संभव है कि गाने का मौका नहीं छोड़ेंगे। 
फिल्म के निर्माता होंगे मनीष शर्मा और निर्देशन की कमान संभाली है अक्षय रॉय ने। सचिन जिगर का संगीत होगा और गीतकार हैं कौसर मुनीर। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें