प्रियंका की शादी में परिणीति चोपड़ा के साथ फ्लर्ट कर रहे थे निक जोनास के दोस्त

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को साढ़े महीने से भी अधिक हो गया है लेकिन इनकी शादी अब भी चर्चा में बनी हुई है। इस शादी में प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा ब्राइड्समेड थीं। हाल ही में परिणीति कपिल शर्मा के शो पर आईं और उन्होंने मजेदार खुलासे किए।


परिणीति चोपड़ा अक्षय कुमार के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म केसरी के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में पहुंची थीं। इस दौरान कपिल शर्मा ने परिणीति से बहन प्रियंका चोपड़ा की शादी में निक जोनास के दोस्तों को लेकर सवाल किया- क्या दूल्हे के किसी दोस्त ने उनके साथ फ्लर्ट किया था क्योंकि वह दुल्हन की बहन थीं? इस परिणीति ने हंसते हुए कहा, 'लाइन तो मारी पर मैंने लाइन ली नहीं।' 
 
कपिल शर्मा ने परिणीति से पूछा कि शादी में जूता चुराई की रस्म पर उन्हें डॉलर्स मिले थे या रुपए। इस पर परिणीति ने बताया कि उन्हें डॉलर्स, रुपए के साथ दूल्हे की तरफ से डायमंड्स भी मिले थे। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा की अगली फिल्म 'केसरी' 21 मार्च को रिलीज होने जा रही है। वहीं, उन्हें बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए साइन किया गया है। पहले यह बायोपिक अभिनेत्री श्रद्धा कपूर कर रही थीं, लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते वह इसके लिए समय नहीं निकाल पा रही थीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी