साइना नेहवाल बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की फिल्म केसरी हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। वह बहुत जल्द साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। फिल्म के लिए परिणीति ने काम करना भी शुरू कर दिया है। 
 
परिणीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह बैडमिंटन कोर्ट में प्रेक्टिस लुक में नजर आ रही हैं। इस फोटो में वह जमीन पर बैठी हुई हैं और उनके पास रैकेट और कुछ शटल रखी हुई हैं। फोटो से पता चल रहा है कि परिणीति ने अपनी फिल्म के लिए पसीना बहाना शुरू कर दिया है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, Post training bliss! #Saina.

बताया जा रहा है कि परिणीति इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं। परिणीति से पहले श्रद्धा कपूर इस रोल को निभाने वाली थीं। लेकिन श्रद्धा इन दिनों किसी और फिल्म की शूटिंग में भी बिजी हैं इसलिए वह इस फिल्म में काम नहीं कर पाईं। अब परिणीति चोपड़ा, साइन नेहवाल को पर्दे पर उतारेंगी।
परिणीति ने बताया था कि उनके लिए ये फिल्म बहुत महत्व रखती है। इसलिए फिल्म के लिए जितनी मेहनत वो कर रही हैं। उतनी ही उनकी टीम कर रही है। पर्दे पर साइना जैसा दिखने के लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। साइना ने कब कैसे मैच खेला और किसके खिलाफ खेला वो हर एक चीज पर काम कर रही हैं। परिणीति ने कहा, मैं इस फिल्म को लेकर जितनी एक्साइटेड हूं उतनी ही नर्वस भी हूं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी