बजरंगी भाईजान से फैंटम बिलकुल अलग है : कबीर खान

फैंटम के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन किया है कबीर खान ने। अपनी पिछली रिलीज 'बजरंगी भाईजान' की सफलता के मजे ले रहे कबीर ने अपना सारा ध्यान फैंटम पर लगा दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक छोटी लड़की के माध्यम से मिलाने के बाद, कबीर अपनी अगली फिल्म में वैश्विक आतंकवाद को उभारेंगे।  
फैंटम पिछले कुछ समय से खबरों में छाई। बजरंगी भाईजान के बाद से, कबीर के फैंस उनकी अगली रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूटीवी मोशन पिक्चर्स और नाडियाडवाला ग्रांडसन इंटर्टेंमेंट तले बनी फैंटम 28 अगस्त को रिलीज होगी।
 
"बजरंगी भाईजान और फैंटम दोनों फिल्में बिल्कुल अलग हैं और एक ही मुद्दे को अलग नजरियों से पेश करती हैं।" कबीर बताते हैं।    
 
निर्माता साजिद नाडियाडवाला कहते हैं, "कबीर खान बेहतरीन निर्देशक हैं। हमें फैंटम जैसी फिल्म के द्वारा उनके साथ काम करने पर गर्व है।"

वेबदुनिया पर पढ़ें