Nude Beach Photo: पूजा बेदी ने किया मिलिंद सोमन का समर्थन, बोलीं- ‘गुड लुकिंग और फेमस होना ही इनका जुर्म...’

सोमवार, 9 नवंबर 2020 (15:50 IST)
(Photo:Instagram)
एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन इन दिनों अपनी एक फोटो को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, मिलिंद सोमन ने अपने 55वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर गोवा के बीच पर न्यूड होकर दौड़ते हुए एक फोटो शेयर की थी। सोशल मीडिया पर कुछ लोग एक्टर की इस फोटो की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग एक्टर की इस फोटो को अश्लील बताकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कुछ बॉलीवुड कलाकार भी मिलिंद की न्यूड फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अब एक्ट्रेस पूजा बेदी ने भी इस पर रिएक्ट किया है।

पूजा बेदी ने मिलिंद सोमन का समर्थन किया है। एक्ट्रेस का मानना है कि इस फोटो में बिल्कुल भी अश्लीलता नहीं है और अगर न्यूडिटी क्राइम है तो नागा बाबओं को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पूजा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मिलिंद सोमन की इस फोटो में बिल्कुल भी अश्लीलता नहीं है। अश्लीलता उन लोगों की सोच में है जो कुछ ज्यादा ही सोच रहे हैं। गुड लुकिंग और फेमस होना और बेंचमार्क सेट करना ही इनका जुर्म है। अगर न्यूडिटी क्राइम है तो सारे नागा बाबओं को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सिर्फ राख को लपेट लेना इसे किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं बनाता।’

A bsolutely nothing obscene about @milindrunning aesthetic pic. The obscenity lies in the minds of a viewer imagining more!
His crime is being good looking,famous & setting bench marks!
If nudity is a crime all naga babas should be arrested. Smearing ash can't make it acceptable! pic.twitter.com/vTTAK8whIi

— Pooja Bedi (@poojabeditweets) November 8, 2020


4 नवंबर को इंस्टाग्राम पर मिलिंद ने अपने जन्मदिन पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में मिलिंद न्यूड होकर समंदर के किनारे भागते हुए नजर आ रहे हैं। गोवा की एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल ‘गोवा सुरक्षा मंच’ की शिकायत के बाद मिलिंद सोमन के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy birthday to me ! . . . #55 @ankita_earthy

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on



बताते चलें, पूजा बेदी अपने समय में फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में रहती थीं। 1991 में पूजा बेदी एक एडल्ट विज्ञापन में बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं। उस दौरान इस विज्ञापन को दूरदर्शन पर बैन कर दिया गया था, बाकी चैनलों ने इसे चलाने से ही मना कर दिया।

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

1991 & 2016! Time flies!!! @marcusjrobinson #kamasutra

A post shared by POOJA BEDI (@poojabediofficial) on



पूजा बेदी ने कॉन्डोम के एड में काम किया था और ये पहली बार था जब कोई एक्ट्रेस कॉन्डोम के एड में नजर आई थी। इसके बाद से ही पूजा बेदी चर्चा में आ गईं थीं। वहीं उस वक्त उन्हें आलोचना का भी शिकार होना पड़ा था।

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

25 YEARS of #jojeetawohisikandar !!! And my unforgettable Marilyn Monroe moment.!

A post shared by POOJA BEDI (@poojabediofficial) on



पूजा का आमिर खान के साथ ‘जो जीता वही सिकंदर’ में लिपलॉक और स्‍कर्ट उड़ने वाला ‘मर्लिन मुनरो पोज’ भी काफी चर्चा में रहा था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी