प्रभास के जन्मदिन पर फैंस को मिला गिफ्ट, पीरियड ड्रामा फिल्म 'फौजी' से एक्टर का फर्स्ट लुक रिलीज

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 (14:34 IST)
साउथ सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन पर उनके फैंस को बड़ा गिफ्ट मिला है। इस खास मौके पर माइथ्री मूवी मेकर्स ने प्रभास की मचअवेटेड फिल्म 'फौजी' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। इसे साल की सबसे बड़ी घोषणा माना जा रहा है। फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है। 
 
प्रभास के जन्मदिन पर हुई इस घोषणा ने पूरे देश में उत्साह की लहर दौड़ गई है और यह भारतीय सिनेमा में एक बड़ी पार्टनरशिप पर रोशनी डालता है। पोस्टर में प्रभास का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है। उनेक चेहरे के सामने ब्रिटिश झंडा जलता हुआ नजर आ रहा है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Fauzi (@fauzithemovie)

सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए, माइथ्री मूवी मेकर्स ने लिखा, 'पाण्डवपक्षे संस्थित कर्णः। गुरुविरहितः एकलव्यः जन्मनैव च योद्धा एषः॥ #PrabhasHanu है #FAUZI हमारे इतिहास के भूले हुए पन्नों से एक बहादुर सैनिक की कहानी। हैप्पी बर्थडे, रेबेल स्टार प्रभास। 
 
इस दिलचस्प पोस्टर में प्रभास एक जबरदस्त योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं, जिनके चेहरे पर ताकत, हिम्मत और जुनून झलकता है। इस ऐलान के साथ लिखा गया संस्कृत श्लोक एक जन्मजात वीर की भावना को दर्शाता है, जो हिम्मत और बलिदान पर आधारित एक भव्य कहानी की शुरुआत करता है।
 
‘फौजी’ प्रभास की ‘बाहुबली’ के बाद एक बार फिर शानदार पीरियड ड्रामा में वापसी का प्रतीक है, जो दर्शकों को भावनाओं और शानदार विजुअल्स से भरा अनुभव देने का वादा करती है। इसे माइथ्री मूवी मेकर्स की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

फिल्म की टैगलाइन 'हमारे इतिहास के अनकहे पन्नों से एक वीर सैनिक की कहानी' के साथ, फौजी एक भूली-बिसरी दास्तान को फिर से सामने लाने का वादा करती है, जो वीरता और जज्बे से भरी हुई है। रेबेल स्टार प्रभास एक बार फिर लौटे हैं, और इस बार वो इतिहास को नए सिरे से लिखने वाले हैं।
 
'फौजी' को माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वे इस प्रोजेक्ट में बड़े लेवल पर इन्वेस्ट कर रहे हैं ताकि फिल्म के विजुअल्स शानदार हों और दर्शकों को एक खो जाने वाला सिनेमाई अनुभव मिल सके। यही वजह है कि इसे अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी