राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देखी फिल्म तन्वी द ग्रेट, अनुपम खेर ने कहा हमारे लिए गर्व का पल

WD Entertainment Desk

रविवार, 13 जुलाई 2025 (16:13 IST)
फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की खास स्क्रीनिंग हाल ही में राष्ट्रपति भवन में हुई। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट भी शामिल हुई, जिनमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी, करण टेकर और शुभांगी शामिल थे। अनुपम खेर ने फिल्म तन्वी द ग्रेट का निर्देशन करने के अलावा इसमें अभिनय भी किया है।
 
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्पेशल स्क्रीनिंग की फोटोज शेयर कीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, यह हमारे लिए गर्व का सबसे बड़ा पल था कि देश की राष्ट्रपति और भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर ने हमारी फिल्म देखी और अंत में उसकी सराहना की। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditya Raj Kaul (@adityarajkaul)

उन्होंने कहा, यह एक सपना सच होने जैसा था। एक निर्देशक के तौर पर देश के सबसे बड़े पद से ऐसा समर्थन मिलना मेरे लिए सच में कुछ भी हो सकता है वाला पल है।
 
बोमन ईरानी ने सोशल मीडिया पर लिखा, तन्वी द ग्रेट की टीम के लिए एक गर्वभरा और विनम्र करने वाला लम्हा… जब देश की राष्ट्रपति ने हमारी फिल्म देखी और तारीफ़ की। ये बहुत ही खास और दुर्लभ मौका था ,ऐसा मौका जो याद दिलाता है कि हम ये सब क्यों करते हैं। अनुपम खेर सर, हमें इस अनमोल सफर का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Boman Irani (@boman_irani)

फिल्म तन्वी द ग्रेट में शुभांगी दत्त मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी, करण टैकर और इयान ग्लेन जैसे कलाकार अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। निर्देशन और कहानी अनुपम खेर की है। इस फिल्म का निर्माण अनुपम खेर स्टूडियोज ने एनएफडीसी (राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम) के साथ मिलकर किया है। यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी