प्रियंका चोपड़ा अभिनीत पहली हॉलीवुड मूवी 'बेवॉच' को प्रदर्शित होने में कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। अपनी इस फिल्म का प्रचार प्रियंका अनोखे तरीके से कर रही हैं। विदेश में बिकिनी पहन कर समुंदर में वे जल क्रीड़ाएं कर रही हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से उनके हॉट फोटो भारत में बैठे दर्शक देख रहे हैं। प्रियंका का यह हॉट अंदाज अब तक नहीं देखा गया था।
खबर मिली है कि फिल्म निर्माता ही 'बेवॉच' के भारतीय संस्करण से प्रियंका के बिकिनी वाले शॉट्स कम कर देंगे। उनका मानना है कि प्रियंका यह खुला अंदाज उनके देशी फैंस को पसंद नहीं आएगा। भारतीय दर्शक अपनी प्रिय हीरोइन के बिकिनी वाले एक-दो शॉट्स ही फिल्म में पसंद करते हैं, लेकिन प्रियंका के 'बेवॉच' में इस तरह के कई सीन हैं। उन दृश्यों को कांट-छांट कर छोटा कर दिया जाएगा।