द ब्लफ की शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, गले पर लगी चोट

WD Entertainment Desk

बुधवार, 19 जून 2024 (11:17 IST)
Priyanka Chopra injured: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में एक्टिव हैं। प्रियंका के पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। वह इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपकमिंग हॉलीवुड मूवी 'द ब्लफ' की शूटिंग कर रही हैं। इस दौरान प्रियंका शूटिंग सेट पर घायल हो गई हैं। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस के गले पर जख्म नजर आ रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'प्रोफेशनल फ्रंट पर मेरे साथ होने वाली आफतें।' इसके साथ प्रियंका ने फिल्म ब्लफ का नाम लिखते हुए बताया की वह एक स्टंट सनी कर रही थीं। 
 
प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीर देखकर फैंस चिंतित हो गए हैं। फैंस उनके लिए काफी परेशान दिख रहे हैं। इससे पहले भी प्रियंका कई बार शूटिंग के दौरान घायल हो चुकी है। लेकिन इस बार उनके गले पर लगा घाट काफी गहरा लग रहा है। 
 
बता दें कि फिल्म 'द ब्लफ' में प्रियंका चोपड़ा कार्ल अर्बन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास जॉन सीना के साथ एक हॉलीवुड फिल्म 'हेड ऑफ स्टेट' भी है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी