प्रियंका चोपड़ा ने खोला मंगलसूत्र का राज

अफवाह उड़ाने वाले भी हद करते हैं और राई का पहाड़ बना देते हैं। अब प्रियंका चोपड़ा का ही मामला लो। एक फोटो उन्होंने शेयर की जिसमें वे फ्लाइट में बैठी हुई है और हाथ में कुछ बंधा हुआ है। ज्यादा देखने वालों को यह मंगलसूत्र नजर आया और खबरें आ गई कि प्रियंका ने शादी कर ली। बॉलीवुड में मंगलसूत्र को ब्रेसलेट के तौर पर भी पहना जाता है। इस बात से उन लोगों को उत्तर मिल गया होगा जो इस बात पर हैरान हो रहे होंगे कि मंगलसूत्र वो भी हाथ में। 


 
मंगलसूत्र और शादी वाली बात प्रियंका के कानों तक भी पहुंची और वे हंसने से नहीं रोक पाईं। उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि बात का बतंगड़ इस तरह बनाया जाएगा। प्रियंका ने उस ब्रेसलेट का क्लोजअप फोटो फिर शेयर किया और लिखा कि कयास लगाने की भी हद है। यह एविल आई यानी कि बुरी नजर से बचने का सुरक्षा कवच है। परेशान मत हों, शादी करूंगी को सभी को बताऊंगी। सीक्रेट नहीं रखूंगी। 


 
वैसे प्रियंका शादी करने के लिए सही इंसान खोज रही हैं। कहती हैं कि तलाश जारी है। पता नहीं कब मिलेगा सही इंसान और कब होगी शादी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी