चुनौती था 'जय गंगाजल का किरदार' : प्रियंका चोपड़ा

अक्सर ऐसा होता है जब कोई अभिनेत्री टफ पुलिस का किरदार निभाती है तो उसके अंदर की स्त्री और खूबसूरती छिप जाती है। प्रियंका चोपड़ा ने आने वाली फिल्म 'जय गंगाजल' में एसपी आभा माथुर का किरदार निभाया है। प्रियंका जैसी उम्दा अभिनेत्री के लिए यह बहुत बड़ी चुनौती थी कि एक टफ पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने के बावजूद वे स्त्रीगुण और खूबसूरती बचाए रखे और वे इसमें कामयाब भी हुईं। 
 
जब इस बारे में ग्लोबल सुपरस्टार से बात की गई तो उन्होंने कहा 'जब आप कोई टफ कैरेक्टर निभाते हैं, जब आप यूनिफॉर्म में होते हैं तो स्त्रीगुणों को भी प्रदर्शित करना आसान बात नहीं होती है। प्रकाश जी और मैंने इस बारे में काफी विस्तार से बात की। आभा दूसरी टफ महिलाओं से बिलकुल अलग नजर आएगी।' 
 
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए प्रियंका कहती हैं 'एक्शन सीन के दौरान भी हमने इस बात का ध्यान रखा। वह ग्रेसफुल नजर आई। फाइट सीन में भी उसका स्त्री रूप दिखाई देता है।' 
 
'जय गंगाजल' एक महिला आईपीएस ऑफिसर की कहानी है जिसे कमजोर समझा जाता है, लेकिन वह भ्रष्ट लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर देती है। 
यह अजय देवगन अभिनीत 'गंगाजल' का न तो सीक्वल है और न ही प्रीक्वल। फिल्म 4 मार्च को प्रदर्शित होगी। इसे प्रकाश झा ने लिखा और निर्देशित किया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें