Russia Ukraine War : वीडियो शेयर कर प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया यूक्रेन के लोगों का दर्द

शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022 (13:37 IST)
रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ चुकी है। रूस की सेना ने यूक्रेन के कई शहरों पर हमला कर दिया है। सोशल मीडिया पर यूक्रेन की कई दिल दहला देने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच बिगड़े हालातों पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने चिंता जताई है।

 
प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें यूक्रेन के लोगों का दर्द दिख रहा है। एक्ट्रेस ने एक न्यूज कवरेज का वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि लोगों ने रूस के हमले के दौरान सुरक्षित रहने के लिए मेट्रो स्टेशनों को अपना आसरा बनाया है। 
 
इस इमोशनल कर देने वाले वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, यूक्रेन में जो स्थिति सामने आ रही है वह भयानक है। निर्दोष लोग अपने और अपने प्रियजनों का जीवन बचाना चाहते है। इस समय वह सभी डर में जी रहे हैं, जबकि तत्काल की अनिश्चितता को नेविगेट करने की कोशिश कर रहे हैं। 
 
उन्होंने लिखा, यह समझना मुश्किल है कि आधुनिक दुनिया में यह इतनी भयावह स्थिति तक कैसे बढ़ सकता है, लेकिन यह एक परिणामी क्षण है जो दुनिया भर में गूंज रहा है। इस वॉर जोन में जो मासूम लोग रह रहे हैं, वो आपकी और मेरी तरह हैं। 
 
बता दें कि रूसी हमले में यूक्रेन के 137 लोग मारे जा चुके हैं। रूसी सेना ने चेनोंबिल परमाणु संयंत्र पर भी कब्जा कर लिया है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में प्रवेश कर चुकी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी