प्रियंका चोपड़ा का पुराना घर बना जैकलीन फर्नांडिस का नया आशियाना, जानिए कितनी है कीमत

रविवार, 7 फ़रवरी 2021 (13:30 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस नए घर में शिफ्ट होने वाली हैं। खबरें है कि वह मुंबई के जुहू इलाके में स्थित प्रियंका चोपड़ा के पुराने घर को अपना नया आशियाना बनाएंगी। प्रियंका शादी से पहले इस घर में अपनी मां और भाई के साथ रहती थीं।

 
मुंबई के जुहू में स्थित जैकलीन के इस नए फ्लैट में पांच बेडरुम हैं और इसकी कीमत सात करोड़ रुपए है। प्रियंका अब इस घर की मालकिन नहीं रहीं और उन्होंने इसे बेच दिया है। खबरों के मुताबिक इस फ्लैट में जैकलीन किराए पर रहेंगी और उन्होंने इसे अभी तक नहीं खरीदा है। 
 
समुद्र तट के समीप स्थित यह आवास शानदार है। इसमें एक बड़ा लीविंग एरिया के साथ भव्य बालकनी भी है। प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में अमेरिकी गायक व अभिनेता निक जोनास के साथ शादी की थी। उस वक्त इसी फ्लैट में उनकी शादी के कार्यक्रम आयोजित हुए थे। वह इस घर में 2016 में आई थीं और इसके बाद काम के सिलसिले में उन्होंने अपना अधिकांश समय अमेरिका में बिताया था। 
 
जैकलीन फर्नांडिस के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं। उनकी कई फिल्में आने वाले दिनों में रिलीज हो सकती हैं। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बच्चन पांडे' में अभिनय करती दिख सकती हैं। इसके अलावा वह सर्कस, अटैक और किक 2 को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी