राज़ी का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन

जैसा कि हमने कल बताया था कि यदि रात के शो में दर्शकों की संख्या अच्छी रहती है तो राजी के पहले दिन का कलेक्शन 6 से 7 करोड़ रुपये रहेगा और कलेक्शन उम्मीद से थोड़े ज्यादा ही रहे। 
 
रात के शो में अचानक दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई। यह शानदार फिल्म समीक्षा और माउथ पब्लिसिटी का ही कमाल था। फिल्म ने पहले दिन 7.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जो कि एक महिला प्रधान फिल्म को देखते हुए बढ़िया ही माना जाएगा। 
 
पहले दिन की अच्छी शुरुआत के बाद शनिवार और रविवार को भी अच्छे कलेक्शन की उम्मीद है। पहले वीकेंड पर फिल्म 30 करोड़ रुपये के पार भी निकल सकती है। 
 
आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म का निर्देशन मेघना गुलज़ार ने किया है। यह एक थ्रिलर मूवी है जिसकी कहानी भी जोरदार है। आलिया की लोकप्रियता और सॉलिड कंटेंट का फायदा फिल्म को मिला। 
 
फिल्म ने मेट्रो और ए क्लास सेंटर्स में अच्छा प्रदर्शन किया है। सिंगल स्क्रीन में जरूर फिल्म कमजोर है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी