खुल गया 'रेस 3' का राज़

हाल ही में फिल्म रेस और अनिल कपूर के फैंस को खुशखबरी मिली थी कि रेस के आरडी के एक बार फिर रेस फ्रैंचाइज़ी के तीसरे भाग में भी नज़र आने वाले हैं। सलमान खान ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि इनके आने से रेस 3 का कास्ट और हो गया झकास। फिल्म में अनिल कपूर की भुमिका क्या है, इसका राज़ भी अब खुल गया। 
 
खबर है कि अनिल 'रेस 3' में सलमान खान के पिता का रोल निभाएंगे। अनिल कपूर ने बताया कि उन्हें इससे कोई प्रॉब्लम नहीं। वे एक एक्टर हैं और अमिताभ बच्चन के पिता का रोल भी करने के लिए तैयार हैं। फिल्म के बारे में अनिल कपूर ने कहा कि मैं अभी फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन यह कह सकता हूं कि 'रेस 3' की कहानी बिल्कुल अलग है और इस बार भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा।
 
इससे पहले अनिल कपूर रेस फ्रैंचाइज़ के दोनों भागों में थे। दर्शकों को फिल्म में उनके कैरेक्टर का ह्युमर बहुत पसंद आया था। अनिल कपूर पहली ऐसी कास्ट हैं जो तीनों भागों में शामिल होंगे। अनिल कपूर इसके अलावा ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव के साथ 'फन्ने खां' की भी तैयारी कर रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी