छोड़ा या छीना गया रेचल गुप्ता से मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का ताज? बोलीं- ये फैसला लेना आसान नहीं था...

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 29 मई 2025 (16:48 IST)
पंजाब के जालंधर की रेचल गुप्ता ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। 20 साल की रेचल इस पेजेंट में भारत को ताज दिलाने वाले पहली लड़की थीं। लेकिन, अब इस टाइटल को जीतने के लगभग सालभर बाद उनसे क्राउन वापस ले लिया गया है। इस बात का ऐलान ब्यूटी पेजेंट की तरफ से किया गया है। 
 
हालांकि रेचल गुप्ता का दावा है कि उन्होंने खुद इसे लौटाने का फैसला किया है। रेचल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि ब्यूटी पेजेंट के टॉक्सिक माहौल की वजह से उन्होंने क्राउन वापस लौटा दिया। रेचल ने ऑर्गेनाइजर्स पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rachel Gupta (@_rachelgupta)

रेचल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, दुनियाभर में मेरे सपोर्टर के लिए, अगर इस खबर से आपको निराशा हुई है, तो मुझे सही में खेद है। मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद। कृपया समझिए कि ये फैसला लेना आसान नहीं था, लेकिन मेरे लिए ये सबसे सही निर्णय था। 
 
उन्होंने लिखा, सच बहुत जल्द सबके सामने आ जाएगा। मैं आप सभी से कही ज्यादा प्यार करती हूं। ये खबर आपके साथ शेयर करते हुए मुझे बेहद अफसोस हो रहा है कि मैंने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 के पद से इस्तीफा देने और अपना ताज लौटाने का फैसला किया है। 

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
रेचल ने लिखा, ताज पहनना मेरे जीवन के सबसे प्यारे सपनों में से एक था, और मैं आशा और गर्व से भर गई थी कि मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करूंगी और इतिहास रचूंगी। लेकिन ताज पहनने के बाद के महीनों मे मेरा अनुभव टूटी हुई उम्मीदों, गलत व्यवहार और एक जहरीले माहौल से भरा रहा, जिसे अब मैं चुपचाप सहन नहीं कर सकती। ये फैसला मैंने हल्के में नहीं लिया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@missgrandinternational)

वहीं ऑर्गेनाइजर्स ने बयान जारी करते हुए ये दावा किया कि वास्तव में उन्हें नियमों का पालन न करने के चलते पद से हटाया गया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल बयान में ये दावा किया है कि रेचल को उनके अनप्रोफेशनल बिहेवियर के चलते हटाया गया है। 
 
पोस्ट में लिखा है, मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजर रेचल गुप्ता को मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 के खिताब से तत्काल प्रभाव से टर्मिनेट करता है। वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में विफल रही हैं और ग्वाटेमाला की ऑफिशियल ट्रिप में शामिल होने से इनकार कर दिया। इसके अलावा गुप्ता एक्सटर्नल प्रोजेक्ट्स में शामिल रहीं। जिसके चलते अब उनसे ताज वापस लिया जाता है और 30 दिन के भीतर उन्हें इसे MGI के ऑफिस को वापस करना होगा।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी