शर्लिन चोपड़ा ने राज-शिल्पा के 50 करोड़ के मानहानि नोटिस का दिया जवाब

मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021 (17:31 IST)
जेल से बाहर आने के बाद राज कुन्द्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि का केस ठोक डाला। शर्लिन से वे खार खाए बैठे थे जिन्होंने राज की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ आग उगलना शुरू कर दी थी। जिनको नहीं पता उन्हें बता दे कि शर्लिन ने कहा था कि राज उनको धमकाने के लिए घर तक पहुंच गए थे और बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपने आपको बचाया था। 

 
वैसे शर्लिन ने तो राज के खिलाफ मोर्चा महीनों पहले खोल दिया था, लेकिन तब किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। राज ठहरे बड़े आदमी, शिल्पा शेट्टी के पति और बड़े व्यवसायी। जबकि शर्लिन की छवि राज के मुकाबले बहुत कम थी इसलिए सभी ने सोचा कि शायद यह शर्लिन का पब्लिसिटी स्टंट हो। 


 
शर्लिन ने तो राज के खिलाफ 14 अप्रैल को जुहू पुलिस स्टेशन में यौन शोषण की शिकायत की थी जिसके बाद 19 अप्रैल को राज ने उनके घर जाकर उन्हें धमकाया था। अंडरवर्ल्ड के कुछ नाम लेकर कहा था कि वह अपनी शिकायत वापस ले ले। 


 
राज के मानहानि नोटिस के खिलाफ शर्लिन ने अपना जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीटर पर जवाबी नोटिस पोस्ट किया है। इसके अलावा कुछ ट्वीट्स भी किए हैं जिसमें उन्होंने कुछ जानकारियां साझा की है। साथ ही लिखा है - हिम्मत का ये मतलब नहीं है कि आप डरेंगे नहीं बल्कि हिम्मत का मतलब ये भी है कि कोई डर आपको रोक नहीं सकता। 
 
शर्लिन के इस ट्वीट के कई गहरे अर्थ हैं। साफ है कि वे राज कुन्द्रा से भिड़ने का पूरा मन बना चुकी हैं। भविष्य में यह लड़ाई क्या आकार लेती है जल्दी ही पता चलेगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी