12 साल बाद पर्दे पर फिर साथ नजर आ सकते हैं रजनीकांत और ऐश्वर्या राय

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (15:44 IST)
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर से ऐश्वर्या राय के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार, रजनीकांत को लेकर फिल्म 'थलाइवार 169' बनाने जा रहे हैं।

 
चर्चा है कि इस फिल्म में रजनीकांत के अपोजिट ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आ सकती हैं। ऐश्वर्या के पास फिल्म की स्क्रिप्ट भेजी गई है। कहा जा रहा है कि वह इस फिल्म करने के मूड में हैं। 
 
यदि ऐश्वर्या राय इस फिल्म के लिए हां करती हैं तो वह दूसरी बार रजनीकांत के साथ स्क्रीन साझा करती दिखाई देंगी। इससे पहले दोनों साल 2010 में रिलीज फिल्म 'रोबोट' में साथ नजर आए थे। रजनीकांत और ऐश्वर्या 12 साल बाद फिर स्क्रीन शेयर करेंगे।

ये भी पढ़िए: 
जब नेता बने अभिनेता

गंगूबाई बनी आलिया के ये लुक्स कर देंगे हैरान

शाहिद अफरीदी की नर्स बनना चाहती है 'रामायण' की यह एक्ट्रेस

शाहरुख की लाड़ली सुहाना ने लाल साड़ी में ढाया गजब

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी