माइनस 15 डिग्री तापमान में बिकिनी पहन बर्फीलें पानी में उतरीं रकुल प्रीत सिंह, देखिए वीडियो

WD Entertainment Desk

शनिवार, 6 मई 2023 (16:53 IST)
Rakul Preet Singh takes dip in cold water : बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिटा पर काफी एक्टिंव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपने हॉट एंड ग्लैमरस फोटो शेयर करती हैं। इसके अलावा वह कई एडवेंचर वीडियो भी शेयर करती हैं। हाल ही में रकुल ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आपकी कंपकंपी छूट जाएगी। 

 
दरअसल, इस वीडियो में रकुल प्रीत सिंह माइनस 15 डिग्री तापमान में बिकिनी पहने बर्फिलें पानी में डुबकी लगाती नजर आ रही हैं। रकुल प्रीत सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
 
इस वीडियो में रकुल लाइट ब्लू कलर की बिकिनी पहने दिख रही हैं। बर्फिले मौसम में वह हिम्मत जुटाकर पूल में उतरती हुईं नजर आ रही हैं। पूल से बाहर निकलने के बाद रकुल कांपती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'माइनस 15 डिग्री में क्रायो कोई भी।' 
 
रकुल के इस वीडियो पर कमेंट करके फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रकुल ने तो पानी में आग लगा दी।' एक अन्य ने लिखा, 'फायर इन वाटर।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'इतनी ठंड कैसे बर्दाश्त कर ली यार।'
 
रकुल प्रीत सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'छतरीवाली' में उन्होंने काम किया था। इससे पहले उनकी फिल्मे थैंक गॉड, डॉक्टर जी, कटपुतली और दे दे प्यार दे रिलीज़ हो चुकी हैं। रकुल ने अभी अपने कोई नए प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी