दो जानी दुश्मन पर फिल्म बनाएंगे आरजीवी

बॉलीवुड से रामगोपाल वर्मा लंबे समय से गायब हैं, लेकिन अब उन्होंने 'गवर्नमेंट' फिल्म बनाने की घोषणा की है। यह फिल्म छोटा राजन और दाऊद इब्राहिम की दुश्मनी पर आधारित होगी। 
 
फिल्म दिखाएगी कि किस तरह से छोटा राजन और दाऊद में दुश्मनी पैदा हुई और अबू सलेम नामक गैंगस्टर का उदय हुआ। छोटा राजन राष्ट्रभक्त डॉन बन गया और भारतीय न्याय व्यवस्था से भागे दाऊद और उसके गुर्गों को अपने न्याय के मुताबिक सजा देता है। इस फिल्म में क्रिमिनल ऑर्गेनाइजेशन और गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन के संबंधों पर भी प्रकाश डाला जाएगा। 
 
अंडरवर्ल्ड रामू का प्रिय विषय रहा है। उम्मीद की जानी चाहिए कि इस फिल्म से रामू सफल वापसी कर पाएंगे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें