रणवीर को फिल्म बाजीराव-मस्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता जबकि दीपिका को उनकी फिल्म पीकू के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। कबीर खान निर्देशित और सलमान खान निर्मित फिल्म बजरंगी भाईजान को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया। संजय लीला भंसाली को उनकी फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
आइफा पुरस्कार समारोह में अनिल कपूर को फिल्म दिल धड़कने दो के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता जबकि प्रियंका चोपड़ा को फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी को बेस्ट डेब्यू कपल अवॉर्ड के लिए सम्मानित किया गया। दर्शन कुमार को फिल्म एनएच-10 के लिए सर्वश्रेष्ठ खलनायक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।