जूता चुराई की रस्म में रणबीर कपूर से सालियों ने की इतने करोड़ की डिमांड, सोनी राजदान ने दिया यह गिफ्ट

शनिवार, 16 अप्रैल 2022 (11:09 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी को बेहद प्राइवेट रखा गया था। इस वेडिंग में कपूर और भट्ट परिवार के अलावा खास दोस्त शामिल हुए। रणबीर-आलिया की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

 
रणबीर-आलिया की शादी की कई डिटेल्स भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रणबीर और आलिया को काफी कीमती गिफ्ट्स मिले है। खबरों के अनुसार आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपने जमाई को गिफ्ट में एक महंगी घड़ी दी है। सोनी ने एक ऐसे ब्रांड की घड़ी दी जिसका आसानी से मिलना मुश्किल होता है। इस घड़ी की कीमत 2.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
 
वहीं जूता चुराई की रस्म में रणबीर कपूर ने भी आलिया भट्ट की गर्लगैंग को लाखों रुपए दिए हैं। बताया जा रहा है कि आलिया की गर्लगैंग ने जूता चुराई में 11.5 करोड़ रुपए की मांग की थी। काफक्ष मस्ती-मजाक के बाद रणबीर ने सालियों को 1 लाख रूपए का लिफाफा दिया।
 
बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी के बाद सेलेब्स और फैंस की तरफ से ढ़ेरों बधाईयां मिल रही है। वहीं सभी को इस न्यूलीवेड कपल के रिसेप्शन का इंतजार था। लेकिन नीतू कपूर ने साफ कर दिया है कि कोई भी वेडिंग रिसेप्शन आयोजित होगा।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी