'ब्रह्मास्त्र' का नया गाना 'डांस का भूत' रिलीज, जबरदस्त अंदाज में डांस करते दिखे रणबीर कपूर

गुरुवार, 25 अगस्त 2022 (13:44 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। वहीं अब इस फिल्म के गाने रिलीज किए जा रहे हैं, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

 
'ब्रह्मास्त्र' के मेकर्स ने अब फिल्म का नया गाना 'डांस का भूत' रिलीज कर दिया है। इस गाने में रणबीर कपूर जबरदस्त अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने में दशहरा का त्योहार दिखाया गया है। रणबीर कपूर पांडाल में डांस करते नजर दिख रहे हैं। 
 
इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है और इसका म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। वहीं लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने दिए हैं। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। इसके पहले रिलजी हुए फिल्म के गाने 'केसरिया' और 'देवा देवा' भी काफी हिट हुए हैं। 
 
फिल्म ब्रह्मास्त्र का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय अहम किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 9 सितंबर को पांच भारतीय भाषाओं हिन्दी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी