जग्गा जासूस के सेट पर रणबीर कपूर ने मनाया जन्मदिन

दिवाली पर प्रदर्शित होने वाली 'ऐ दिल है मुश्किल' के प्रमोशन में रणबीर व्यस्त हैं। साथ ही 'जग्गा जासूस' की शूटिंग भी कर रहे हैं। व्यस्तता के बीच वे अपना जन्मदिन भी मना रहे हैं। 28 सितम्बर को वे 34 के हो गए हैं। 
'जग्गा जासूस' के सेट पर वे तब दंग रह गए जब दो केक उनके सामने ला गए। एक चॉकलेट केक था और दूसरा फुटबॉल के आकार का। रणबीर को फुटबॉल बहुत पसंद है। फुटबॉल खेलने का कोई मौका वे नहीं छोड़ते लिहाजा उनकी पसंद को ध्यान में रख कर यह केक उनके लिए खासतौर पर बनवाया गया। केक काट कर उन्होंने 'जग्गा जासूस' के साथियों के साथ बर्थडे मनाया। 
आधी रात को उन्होंने परिवार के साथ बर्थडे मनाया। मां नीतू कपूर ने एक फोटो भी शेयर किया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें