बॉक्स ऑफिस पर नहीं थमा 'एनिमल' का तूफान, वर्ल्डवाइल्ड किया 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

WD Entertainment Desk

रविवार, 17 दिसंबर 2023 (15:20 IST)
Animal Box Office Collection: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी अहम किरदार में हैं। फिल्म में रणबीर के खूंखार लुक की जमकर तारीफ हो रही है।
 
रिलीज के 16 दिन बाद भी 'एनिमल' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी है। 'एनिमल' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस में 500 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 800 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को सबसे कम कमाई की थी, जिससे हर कोई हैरान था। लेकिन 16वें दिन इसने तगड़ा जंप लगाया। 
 
'एनिमल' का वर्ल्डवाइल्ड ग्रॉस कलेक्शन 817.36 करोड़ रुपए हो गया है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित 'एनिमल' रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म को युवाओं ने खासा पसंद किया है। 
 
भारत के साथ ही विदेशों में भी फिल्म को लेकर तगड़ा क्रेज देखा जा रहा है। हालांकि दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड अभी भी आमिर खान की 'दंगल' के नाम है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2070.30 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी