विक्की कौशल की 'मिस्टर लेले' में नजर आएंगे रणबीर कपूर, करेंगे स्पेशल डांस नंबर

बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (18:38 IST)
करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली फिल्म 'मिस्टर लेले' काफी समय से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वरुण धवन नजर आने वाले थे। लेकिन वरुण ने यह फिल्म छोड़ दी, जिसके बाद यह काफी समय तक ठंडे बस्ते में चली गई। इसके बाद 'मिस्टर लेले' में विक्की कौशल, भूमि पेडनकेर और कियारा आडवाणी की एंट्री हुई।
 
वहीं अब इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हो चुकी है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनने वाली 'मिस्टर लेले' में रणबीर कपूर भी नजर आएंगे। खबरों के अनुसार रणबीर कपूर एक स्पेशल डांस नंबर करेंगे। इस गाने को तनिष्क बागची और रोचक कोहली कंपोज कर रहे हैं।
 
खबरों के अनुसार करण जौहर और शशांक, दोनों ही रणबीर को गाने में लेना चाहते थे। बताया जा रहा है कि यह एक डांस नंबर है जो कि मुंबई के महबूब स्‍टूडियोज में शूट होगा। इस गाने की रिहर्सल रणबीर कपूर काफी समय से कर रहे हैं। 
 
गाने को गणेश आचार्य कोरियोग्राफ। रणबीर के स्‍टाइलिस्‍ट मनीष मल्‍होत्रा होंगे। यह गाना फिल्म की हाईलाइट में से एक होगा। इस डांस नंबर में कई बैकग्राउंड डांसर्स नजर आएंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी