रणधीर कपूर के जन्मदिन पर इकट्ठा हुआ पूरा कपूर खानदान, सभी के चेहरे पर दिखा राजीव को खोने का दुख

सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (12:05 IST)
करीना कपूर के पापा रणधीर कपूर 74 साल के हो गए हैं। रणधीर का जन्म 15 फरवरी, 1947 को मुंबई में हुआ था। रणधीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर पूरा कपूर खानदान इकट्ठा हुआ। करीना कपूर, सैफ, करिश्मा कपूर से लेकर रणबीर कपूर-आलिया भट्ट इस पार्टी में शामिल हुए।

 
हाल ही में रणधीर कपूर के भाई राजीव का हार्ट अटैक से निधन हुआ है जिसके बाद इस पार्टी में सभी लोगों के चेहरे पर दुख नजर आया। भाई राजीव के निधन के बाद रणधीर पूरी तरह से टूट गए हैं। रणधीर को जन्मदिन की बधाई देने और उन्हें भाई राजीव कपूर की मौत के गम से उबारने के लिए पूरा कपूर खानदान उनके घर पहुंचा था। 
 
बता दें कि राज कपूर के तीनों बेटे में दो ऋषि कपूर और राजीव कपूर की मौत हो चुकी है। 7 दिन पहले राजीव कपूर के निधन से रणधीर भी टूट गए हैं लेकिन उन्हें उस सदमे से निकालने के लिए कपूर खानदान के सभी लोग उनके घर पहुंचे। 
 
प्रेग्नेंसी का आखिरी दिन भी करीना कपूर पापा रणधीर को जन्मदिन की बधाई देने पहुंची। इस मौके पर करीना पीले रंग का प्रिटेंड कफ्तान पहन रखा था। उनके चेहरे पर उदासी साफ झलक रही थी। इस मौके पर नीतू सिंह, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, आदर जैन, आलिया भट्ट, तारा सुतारिया, बबिता, सैफ अली खान खासतौर पर मौजूद थे।
 
रणधीर कपूर के बर्थडे बैश में करिश्मा कपूर दोनों बच्चों के साथ पहुंची। करिश्मा ने सेफ्टी का ध्यान रखते हुए चेहरे पर मास्क लगा रखा था। इस मौके पर करन जौहर भी मौजूद थे। वे रणधीर कपूर की बहन रीमा जैन और भांजी नताशा के साथ नजर आए।
 
संजय कपूर भी पत्नी महीप कपूर के साथ करीना का पापा के बर्थडे बैश में शामिल हुए। रणधीर कपूर का जन्मदिन की बधाई देने आदर जैन अपनी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के साथ पहुंचे थे। आलिया भट्ट भी इस मौके पर नजर आई। 
 
रणधीर कपूर ने हाल ही में भाई राजीव की मौत के कुछ मिनट पहले की कहानी सुनाई थी। रणधीर ने कहा, मेरे साथ 24 घंटे नर्स होती है जबसे कुछ दिक्कतों की वजह से मुझे चलने में दिक्कत होती है। तो मेरी नर्स राजीव को सुबह 7.30 बजे उठाने के लिए गई तो उन्होंने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। नर्स ने चेक किया कि राजीव की पल्स गिर रही थी। हम राजीव को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन हम उसे बचा नहीं सके और अब मैं इस घर में अकेला हो गया हूं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी