क्या अपने सरनेम के कारण रणवीर शौरी को नहीं मिली अच्छी फिल्में?

शुक्रवार, 26 जून 2020 (16:08 IST)
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस फिर शुरू हो गई है। इस एक मुद्दे ने बॉलीवुड को भी बांट दिया है। एक तरफ वो लोग खड़े हैं जो सिर्फ मेहनत को सफलता का पैमाना बता रहे हैं, वही एक तबका ऐसा भी है जिसे लग रहा है कि गॉडफादर के होने से मदद मिलती है।

 
इस बीच एक्टर रणवीर शौरी ने अपने सरनेम को लेकर बड़ी बात बोल दी है। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के गॉडफादर्स और अवॉर्ड शोज पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि शायद उनका सरनेम वह वजह था जिसके कारण उन्‍हें अच्‍छा काम नहीं मिला।

ALSO READ: सुशांत सिंह राजपूत की मौत से दुखी अभय देओल बोले, बॉलीवुड की कुप्रथाओं पर बनाई जा सकती है फिल्म
 
हाल ही में रिलीज हुई रणवीर शौरी की नई वेब सीरीज 'कड़क' को भी काफी पसंद किया जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे और उनके लिए अवॉर्ड की बात कर रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर इस डिबेट के बीच कुछ लोगों ने रणवीर के सरनेम पर अलग ही बहस छेड़ दी है।
 
दरअसल एक यूजर ने सोशल मीडिया पर रणवीर की तारीफ करते हुए लिखा, आपकी सीरीज कड़क देखी, क्या बेहतरीन काम किया है। सर आप इतने कंजूस क्यों हैं, इतनी अच्छी एक्टिंग करते हैं, फिर भी कम फिल्में क्यों?
 
इस सवाल पर रणवीर ने शुक्रिया बोला और अपना दर्द भी बयां किया। उन्होंने कहा, भाई ढंग का काम भी मिलना चाहिए। कोशिश जारी है।
 
वहीं, एक दूसरे फैन ने पूछा सरनेम का प्रॉब्लम है क्या? अवॉर्ड ना मिलने से परेशान? यूजर के सवाल पर रणवीर ने हैरान कर देने वाली बात बोली। उन्होंने सिर्फ बोला- 'सही जवाब।'
 
बता दें, इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रणवीर शौरी ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री के नेपोटिजम पर बात की थी। उन्‍होंने कई ट्वीट्स के जरिए बताया था कि कैसे उन्‍होंने अपनी आंखों के सामने एक अवॉर्ड शो में नेपोटिजम के उदाहरण को देखा था।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी