आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने शुरू की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग

शुक्रवार, 20 अगस्त 2021 (10:35 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। उन्होंने हाल ही में गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग खत्म की है और इन दिनों वह अपने प्रोडक्शन हाउस डॉर्लिंग्स की शूटिंग कर रही हैं। वहीं अब आलिया भट्ट ने अपनी एक और फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

 
आलिया भट्ट ने करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। इस बात की जानकारी आलिया और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। दोनों ने शूटिंग सेट से एक वीडियो शेयर किया है।
 
इस वीडियो में आलिया और रणवीर अपने कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं। वीडियो में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, करण जौहर और क्रू मेंबर्स अपना काम करते नजर आ रहे हैं। 
 
इस फिल्म में जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी अहम किरदार निभाएंगे। करण जौहर की यह फिल्म एक रॉम-कॉम होगी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी