अब इस बड़े निर्देशक की फिल्म करेंगे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह का कद बॉलीवुड में बढ़ता जा रहा है। संजय लीला भंसाली और आदित्य चोपड़ा जैसे दिग्गज निर्देशकों की फिल्में वे कर रहे हैं। अब वे अनुराग कश्यप की फिल्म करने वाले हैं। बॉलीवुड में अनुराग डार्क फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वे रोमांटिक फिल्म बनाएंगे जिसमें मधुर गीत होंगे। उन्होंने एआर रहमान को संगीत देने के लिए राजी भी कर लिया है।
अनुराग कश्यप इस समय बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उनकी बॉम्बे वेलवेट बुरी तरह असफल रही थी। इसके बाद रमन राघव 2 की हलचल नहीं मचा पाई। बॉलीवुड के बड़े स्टार्स उनके साथ काम करने से बच रहे हैं। ऐसे में रणवीर की हां चौंकाने वाली है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें