झुग्गी में रहने वाले का रोल निभाएंगे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह इस समय 'बेफिक्रे' की शूटिंग कर रहे हैं। 'बाजीराव मस्तानी' की सफलता के बाद उनके पास फिल्मों का ढेर लग गया है, लेकिन रणवीर सोच-समझ कर आगे बढ़ रहे हैं और करियर संबंधी महत्वपूर्ण फैसले आदित्य चोपड़ा की सलाह से ले रहे हैं। आदित्य ने ही उन्हें बॉलीवुड में लांच किया था। 
 
ज़ोया अख्तर की आगामी फिल्म के लिए रणवीर ने हामी भर दी है। ज़ोया के साथ 'दिल धड़कने दो' नामक फिल्म रणवीर कर चुके हैं। रणवीर की अभिनय शैली ज़ोया को खूब पसंद आई और तभी उन्होंने अपनी आगामी फिल्म में रणवीर को लेने का फैसला कर लिया था। 
 
इस फिल्म में रणवीर झुग्गी में रहने वाले का रोल निभाएंगे जो आगे चलकर बड़ा आदमी बनता है। रणवीर इस रोल के लिए काफी उत्साहित हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें