रणवीर सिंह ने क्यों उतारी पेंट?

रणवीर सिंह की 'किल दिल' आने वाली फिल्म है जिसे यशराज फिल्म्स ने बनाया है। इन दिनों फिल्म के प्रोमो दिखाए जा रहे हैं जो लोगों को पसंद आ रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मजेदार वाकया हुआ। 
लवासा में एक गाने की शूटिंग की जा रही थी। रात का समय था और गर्मी बहुत ज्यादा थी। रणवीर सिंह फिल्म में परिणीति चोपड़ा के लिए 'हैप्पी बर्थडे' गाना गाते हैं। रणवीर को इस गाने में लेदर पेंट पहनना थी। लेदर पेंट पहन रणवीर शूटिंग कर रहे थे और गर्मी के कारण उनकी हालत खराब हो रही थी। 
 
आखिरकार गर्मी जब सहन नहीं हुई तो रणवीर ने अपनी पेंट उतार दी। यह देख रणवीर के साथ डांस कर रही 200 लड़कियों ने सीटी बजाना और शोर मचाना शुरू कर दिया। लड़कियों ने रणवीर की इस हाल में मोबाइल से फोटो भी खींच ली। शोर सुन आसपास के लोग घर से निकल आए और रणवीर को देखने लगे। 
 
हालात बिगड़ते देख फौरन दूसरे क्रू मेंबर्स हरकत में आए। मोबाइल से फोटो डिलीट करवाएं। इस मौके पर परिणीति चोपड़ा ने भी रणवीर का एक फोटो खींच लिया जो उनके पास अभी भी है। परिणीति ने वो फोटो रख लिया है और कहा है कि भविष्य में रणवीर से ब्लैकमेल करने के काम आएगा। 
 
शाद अली द्वारा निर्देशित 'किल दिल' 14 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें गोविंदा और अली जफर भी हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें