बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने के बाद भरी महफिल में रणवीर सिंह ने किया दीपिका पादुकोण को किस

बुधवार, 31 अगस्त 2022 (13:50 IST)
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 का आयोजन हाल ही में मुंबई में किया गया। इस इवेंट में रणवीर सिंह को फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। खास बात यह है कि रणवीर को यह अवॉर्ड उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण के हाथों से मिला। 

 
वहीं अवॉर्ड मिलने के बाद रणवीर सिंह भरी महफिल में अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण पर प्यार लुटाते नजर आए। रणवीर ने स्टेज पर अपनी लेडीलव को किस किया। रणवीर और दीपिका का यह रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
वीडियो में दीपिका पादुकोण को हाथ पकड़कर खींचते हुए रणवीर स्टेज तक खींचकर लाते दिख रहे हैं। हैं। इसके बाद मंच पर मौजूद करण जौहर से दीपिका गले मिलती हैं और फिर रणवीर वाइफ को गले लगाते हुए किस करने लगते हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी