अपने अगले प्रोजेक्ट में रणवीर सिंह निभाएंगे यह किरदार

बॉलीवुड के धमाकेदार एक्टर रणवीर सिंह लगातार अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों में खास जहग बान रहे है। रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से शादी करने के बाद बैक टू बैक दो हिट फिल्में सिम्बा और गली बॉय दी है।


रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म '83' की श़ूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्‍म रणवीर सिंह दिग्‍गज क्र‍िकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले हैं। खबरों की माने तो स्‍ट्रीट रैपर और क्र‍िकेटर के बाद रणवीर सिंह जल्‍द ही और दिलचस्प भूमिका में नजर आने वाले हैं। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह जल्‍द ही केप टाउन में एक हाई बजट कमर्शल शूट करने जा रहे हैं। इसमें वह खोजी पत्रकार का रोल प्‍ले करेंगे जो कि एक मिशन पर है। अभिनव देव इस ऐड का डायरेक्‍शन करेंगे।
 
हिट फिल्मों के अलावा रणवीर सिंह विज्ञापन की दुनिया में भी तरक्की कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर फिल्‍म 83 के अलावा 'तख्‍त' में नजर आएंगे। इस फिल्‍म में उनके साथ विकी कौशल, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर भी दिखेंगे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी