तस्वीर में दिख रहा यह बच्चा आज बन चुका है बॉलीवुड का सुपरस्टार, क्या आपने पहचाना?

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक छोटा सा लड़का कुर्सी पर खड़े थम्स अप करते नजर आ रहा हैं। यह तस्वीर में दिख रहा लड़का आज बॉलीवुड का सुपरस्टार बन चुका है। क्या आप पहचान पाए यह कौन से एक्टर की तस्वीर है।


आइए हम बताते है यह तस्वीर बॉलीवुड के हैंडसम और डेसिंग एक्टर रणवीर सिंह की है। रणवीर ने अपने बचपन की यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वे रेड कलर की ड्रेस पहनकर थम्स अप करते हुए दिख रहे हैं।
 
इस तस्वीर में रणवीर बेहद क्यूट लग रहे हैं। रणवीर अक्सर अपने बचपन की क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले रणवीर सिंह ने बाजीराव मस्तानी, राम लीला, पद्मावत और सिम्बा जैसी ब्लॉकबास्टर फिल्में दी है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर इस समय कबीर सिंह के डायरेक्शन पर बन रही फिल्म '83' में काम कर रहे हैं। यह फिल्म 1883‍ क्रिेकेट विश्व कप पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह मशहूर क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में दिखेंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी