दूसरी बार दूल्हा बनेंगे रैपर बादशाह, इस एक्ट्रेस संग लेंगे सात फेरे!

WD Entertainment Desk

रविवार, 2 अप्रैल 2023 (15:27 IST)
बॉलीवुड के फेमस रैपर और सिंगर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ 'बादशाह' बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बादशाह साल 2020 में अपनी पत्नी जैस्मिन कौर से अलग हो गए थे। इसके बाद बादशाह का नाम पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ जुड़ने लगा। वहीं अब खबरें आ रही है कि बादशाह अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

 
खबरों के अनुसार बादशाह और ईशा अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी ‍सीरियस है, और जल्द ही शादी रचाने जा रहे हैं। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार बादशाह और ईशा को संभवतः शादी की खरीदारी के लिए हाल ही में मुंबई में देखा गया था। रैपर के साथ काम कर चुके एक म्यूजिक लेबल के एक कर्मचारी ने भी कथित तौर पर उनकी शादी की पुष्टि की है।
 
हाल ही में बादशाह के एक करीबी सूत्र ने 'पिंकविला' को बताया था कि बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा को डेट करते हुए एक साल हो गया है। एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में दोनों की मुलाकात हुई थी। फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने की वजह से दोनों बहुत कम समय में ही एक-दूसरे के क्लोज आ गए थे। 
 
गौरतलब है कि बादशाह ने साल 2012 में जैस्मिन से शादी रचाई थी। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम जेसी ग्रेस मसीह सिंह है। साल 2020 के बाद बादशाह और उनकी पत्नी के बीच मतभेदों की खबर आने लगी थीं। जिसके बाद यह कपल अलग हो गया।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी